Home » आचार्य के ट्रेलर में काजल अग्रवाल के गायब होने से फैंस खफा

आचार्य के ट्रेलर में काजल अग्रवाल के गायब होने से फैंस खफा

by Bhupendra Sahu

आचार्य के निर्माताओं ने कुछ दिन पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था, जिसमें चिरंजीवी और राम चरण नजर आए थे। काजल अग्रवाल, (जो फीमेल लीड में से एक हैं) ट्रेलर में कहीं नहीं दिखीं, जिससे उनके प्रशंसक परेशान हो गये। ट्रेलर में उन्हें देखने की उम्मीद कर रहे काजल के फैंस उनकी गैरमौजूदगी से निराश हैं। उनके एक प्रशंसक ने लिखा, 2.33 मिनट के ट्रेलर में, निर्माताओं ने काजल की भूमिका की कम से कम एक झलक दिखाने की परवाह नहीं की, जो सही नहीं है।

एक अन्य ट्विटर उपयोगकर्ता से पूछा कि क्या फिल्म में काजल का रोल कट गया है? इस पर जवाब देते हुए एक यूजर ने लिखा, शायद सस्पेंस जारी रखने के लिए उनकी भूमिका दिखाई नहीं की गई है?
इतना ही नहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली काजल अग्रवाल ने आचार्य के ट्रेलर को शेयर नहीं किया।
फिल्म इंडस्ट्री में व्यापक रूप से अटकलें लगाई जा रही हैं कि आचार्य का ट्रेलर रिलीज होने के बाद चिरंजीवी और काजल अग्रवाल के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।
कोराटाला शिवा द्वारा निर्देशित आचार्य 29 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।
पूजा हेगड़े राम चरण के साथ सह-कलाकार हैं, जबकि काजल अग्रवाल चिरंजीवी के साथ सह-कलाकार हैं।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More