Home » सेना मजबूत होगी तो शेयर मार्केट की गिरावट भी झेल लेगा देश, बोझ नहीं आर्मी पर निवेश : नरवणे

सेना मजबूत होगी तो शेयर मार्केट की गिरावट भी झेल लेगा देश, बोझ नहीं आर्मी पर निवेश : नरवणे

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने शसस्त्र बलों पर खर्च को एक निवेश बताया है। सेना प्रमुख ने कहा कि सशस्त्र बलों पर खर्च एक ऐसा निवेश है जिस पर पूरा रिटर्न मिलता है और इसे अर्थव्यवस्था पर बोझ के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई देश शेयर बाजार के नीचे गिरने और हजारों निवेशकों के कंगाल होने के बाद भी झटके को सह सकता है यदि उसके सशस्त्र बल मजबूत हैं।

राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में बुधवार को पुस्तक फिफ्टी ईयर्स ऑफ 1971 वॉर एकाउंट्स फ्रॉम वेटरन्स का विमोचन करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नरल नरवणे ने कहा कि जब भी हम सशस्त्र बलों की बात करते हैं और सशस्त्र बलों के लिए किये गए निवेश और खर्च के बारे में हम जब भी बात करते हैं, हमें इसे ऐसे निवेश के रूप में देखना चाहिए जो आपको पूरा लाभ देता है और इसे अर्थव्यवस्था पर बोझ के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सभी ने देखा कि संकट के समय अर्थव्यवस्था पर कितना असर पड़ता है। उन्होंने कहा, कहीं भी युद्ध होता है, कभी भी किसी क्षेत्र में अस्थिरता होती है तो आप सीधे शेयरों पर, स्टॉक मार्केट पर असर देख सकते हैं। जनरल नरवणे ने कहा कि इस तरह के झटकों को तभी झेला जा सकता है जब देश के सशस्त्र बल मजबूत हों।
उन्होंने कहा कि सशस्त्र बल देश की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाते हैं, वहीं अन्य अंग भी उतनी ही अहम भूमिका निभाते हैं। जनरल नरवणे का बयान ऐसे समय में आया है जब रूस और यूक्रेन के बीच जंग चल रही है और भारत व चीन के बीच पूर्वी लद्दाख सीमा पर गतिरोध बना हुआ है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More