नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी अपने स्थापना दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय पखवारा पूरे देश में मना रही है। 13 अप्रैल को गरीब कल्याण योजना के रूप में भारतीय जनता पार्टी देश के हर एक जिले के कार्यालय में मना रही है। गरीब कल्याण योजना के बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि भारत ने पूरे विश्व को एक नई सोच का परिचय दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार गरीब कल्याण योजना का पूरे देश में कार्य किया है इस कार्य की चर्चा पूरे विश्व में हो रही है। गरीब कल्याण को केंद्र बिंदु में रखते हुए समय-समय पर गरीब कल्याण योजना का विस्तार किया और देशवासियों एवं पूरे विश्व को अपने संवेदनशील नेतृत्व और चरित्र के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दर्शाया ।
इस शताब्दी के सबसे बड़े संकट कोरोनावायरस के बावजूद भारत एक ऐसा देश बनकर उभरा है जिसमें एक भी गरीब परिवार के घर में चूल्हा न जला हो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं हुई है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कोरोनावायरस संकट के लगभग 25 महीने के अंतराल के बीच प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 80 करोड़ देशवासियों को प्रतिमाह 5 किलो अनाज मुफ्त देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 25 महीनों में 100000 मीट्रिक टन अनाज गरीबों तक पहुंचाया गया है। गोयल ने कहा कि यह विश्व का सबसे बड़ा खाद्य सुरक्षा का प्रोग्राम भारत में चलाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा उन गरीबों के बारे में सोचते हैं और समाज के हर उस व्यक्ति के बारे में सोचते हैं जो पिछले 60 सालों से देश के चुनाव का लाभ नहीं उठा पा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता का नतीजा है की वन नेशन वन राशन कार्ड पीएम की एक कल्पना थी कि कैसे हम देश के 80 करोड़ लाभार्थियों को टेक्नोलॉजी से जोड़कर उन्हें देश में कहीं भी अनाज प्राप्त करने की सुविधा देने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। कोरोनावायरस के समय ऐसा देखा गया कि गांव के मजदूर कहीं दूसरे जगह कार्य कर रहे हैं और वह इस महामारी के संकट में फंसे हुए थे तो वहां भी हर महीने 5 किलो राशन उनको आसानी से मिल जाया करती थी। पीयूष गोयल ने कहा कि लगभग ऐसे 65 करोड़ पोर्टेबिलिटी ट्रांसेक्शन से लोगों ने अपने अन्न को अपने घर की जगह कहीं और से लिया है। गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को अंतरराष्ट्रीय पटल पर भी सराहना मिली है। गोल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा कहा है कि गरीबों को अनाज देना हमारी सरकार के लिए कभी भी बोझ नहीं है। गोयल ने कहा कि इस योजना को चुनाव से जोड़कर देखना एक तरह से गरीबों को मजाक बनाने जैसा है।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हमारे पास अभी 500 लाख टन स्टोर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी भी किसी राज्य के साथ ऐसा नहीं किया है कि वहां के लोगों को आना ज्यादा या कम दिया जाए इस योजना को पूरे देश में एक साथ लागू किया जाता है और एक साथ ही वितरण किया जाता है ताकि देश के गरीबों के घर का चूल्हा कभी भी बंद ना हो। बोल ने कहा कि हमारी सरकार की ही खासियत है कि पहले हम 2 लाख टन भी और निर्यात करते थे लेकिन अब हम 20 से 30 लाख टन निर्यात किया करते हैं। पीयूष गोयल ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि अगले समय तक 100 लाख टन अनाज निर्यात करें।