Home » पत्रकारिता विश्वविद्यालय में कैम्पस प्लेसमेंट, 8 विद्यार्थी हुए चयनित

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में कैम्पस प्लेसमेंट, 8 विद्यार्थी हुए चयनित

by Bhupendra Sahu

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में आईएनएच न्यूज चैनल के द्वारा कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। कैम्पस प्लेसमेंट कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग के एमएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अंतिम सेमेस्टर व बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विषय के अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें से 8 विद्यार्थियों का चयन न्यूज़ चैनल के लिए विभिन्न पदों के लिए किया गया।

इस अवसर पर आईएनएच न्यूज चैनल की एचआर हेड निकी श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को मार्केट के अनुरूप क्रियेटिव व मल्टीटास्किंग वर्क में फोकस करने को कहा। उन्होंने कहा कि अब नए विद्यार्थियों को कंटेंट राइटिंग पर ध्यान देना चाहिए, जिससे कि वे किसी भी एक भाषा में अच्छे से कंटेंट तैयार कर सकें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने अंदर क्षमता विकसित करके मीडिया के किसी भी क्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त कर सकते हैं। चैनल के एमसीआर-पीसीआर टेक्निकल हेड सोनू कुमार ने कहा कि वर्तमान दौर टेक्नोलॉजी का है। विद्यार्थियों को मीडिया टेक्निक्स की ओर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

थ्योरी के अलावा प्रैक्टिकल ज्ञान पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग के अध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारिता का क्षेत्र चुनौतियों से भरा है। जो विद्यार्थी आज कैम्पस प्लसमेंट में भाग ले रहे हैं, उनके लिए यह पहली चुनौती है। उन्होंने कहा कि अपने आपको हर विधा में पारंगत करने वाला अपने लक्ष्य को शीघ्रता से एवं सफलतापूर्वक प्राप्त करता है। कैंपस प्लेसमेंट में आउटपुट-इनपुट डेस्क के लिए विदुशा वर्मा, अश्वनी मालाकार, मनीष गिरी, पुरुषोत्तम साहू, उज्जवल ठाकुर, अभिनव सोनी, खिलेन्द्, ऋ षभदेव साहू का चयन हुआ. कार्यक्रम का संयोजन अमित चौहान व सुप्रिया कुमारी ने किया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More