Home » रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की हार के बाद विराट कोहली और धोनी का ब्रोमांस हुआ वायरल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की हार के बाद विराट कोहली और धोनी का ब्रोमांस हुआ वायरल

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ 23 रनों से जीत दर्ज की। मैच के बाद जब आरसीबी के खिलाड़ी मैदान पर सीएसके के खिलाडिय़ों से हाथ मिलाने उतरे, तो फैन्स की नजरें विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी पर टिकी हुई थीं। आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट सबसे हाथ मिलाते दिखे, लेकिन जैसे ही धोनी उनके सामने आए, उन्होंने माही को गले लगा लिया।

सीएसके के पूर्व कप्तान धोनी ने भी विराट को अच्छे से गले लगाया। आरसीबी और सीएसके के बीच का रिजल्ट जो भी हो, इन दोनों का ब्रोमांस चर्चा में रहता ही है। यही वजह है कि दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं। विराट और धोनी के बीच की दोस्ती काफी साल पुरानी हो चुकी है। धोनी की कप्तानी में ही विराट ने अपना इंटरनेशनल करियर शुरू किया था। मैच की बात करें तो सीएसके को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला। 36 रनों तक सीएसके ने दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद रोबिन उथप्पा और शिवम दुबे ने मिलकर ऐसा तूफान मचाया, जिसमें आरसीबी के लगभग सभी गेंदबाज उड़ गए। उथप्पा ने 50 गेंद पर 88 और दुबे ने 46 गेंद पर नॉटआउट 95 रनों की पारी खेली। इन दोनों की पारियों के दम पर सीएसके ने 20 ओवर में चार विकेट पर 216 रन बना डाले। जवाब में आरसीबी की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 193 रन ही बना पाई और सीएसके ने मैच 23 रनों से अपने नाम किया।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More