Home » नारियल से बनाए जा सकते हैं ये स्वादिष्ट व्यंजन, जानिए इनकी रेसिपी

नारियल से बनाए जा सकते हैं ये स्वादिष्ट व्यंजन, जानिए इनकी रेसिपी

by Bhupendra Sahu

अगर नारियल को किसी व्यंजन में मिलाया जाए तो इससे उसका स्वाद बहुत बढ़ जाता है। शायद यही वजह है कि दक्षिणी भारत में नारियल किसी न किसी रूप में हर व्यंजन का हिस्सा होता ही है। वहीं, उत्तर भारत में इसका इस्तेमाल ज्यादातर मिठाइयां बनाने में किया जाता है। आइए आज हम आपको नारियल से बनाए जाने वाले चार ऐसे व्यंजनों की रेसिपी बताते हैं, जिन्हें आप घर पर कुछ मिनट में बना सकते हैं।

कोकोनट राइस
कोकोनट राइस दक्षिण भारतीय व्यंजनों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय व्यंजन है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले गर्म कुकिंग ऑयल में मूंगफली, राई और जीरा भूनें। अब इसमें थोड़े भीगे हुए चने, उड़द दाल डालें और अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें साबुत लाल मिर्च, करी पत्ता, हरी मिर्च, काजू और नमक मिलाएं। इसके बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल और पके चावल डालकर एक से दो मिनट तक पकाएं। इसके बाद कोकोनट राइस को गर्मागर्म परोसें।
नारियल के लड्डू
अगर आपको मिठाइयों में नारियल पसंद है तो यकीनन आपको नारियल के लड्डू भी पसंद आएंगे और इन्हें घर पर बनाना बहुत आसान है। नारियल के लड्डू बनाने के लिए एक कप गर्म दूध में एक कप कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल मिलाएं, फिर इसमें स्वादानुसार चीनी मिलाएं। अब इस मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक कि दूध सूख न जाए यानी मिश्रण गाढ़ा न हो जाए। इसके बाद मिश्रण को एक प्लेट में निकालें और इससे लड्डू बनाएं।
नारियल का केक
नारियल का केक बनाने के लिए सबसे पहले ओवन को 176 डिग्री पर प्रीहीट करें। इसके बाद एक बड़े कटोरे में मक्खन, चीनी और अंडा डालकर अच्छी तरह से फेंटें। अब इसमें मैदा, बेकिंग पाउडर और नारियल का दूध मिलाएं। अब इसमें कदूकस किया हुआ नारियल के साथ धीरे-धीरे सामान्य दूध डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। फिर केक ट्रे को मक्खन से चिकना करें और उसमें इस घोल को डालकर 20-30 मिनट तक बेक करें।
नारियल करी
सबसे पहले एक कढ़ाई में नारियल का तेल गर्म करें, फिर उसमें साबुत लाल मिर्च, राई और मेथी दाना डालकर भूनें। अब इसमें करी पत्ता, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद इसमें प्याज, हल्दी, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, टमाटर, नमक और काली मिर्च मिलाकर अच्छी तरह पकाएं। इसके बाद इसमें पानी और नारियल का दूध डालकर पांच मिनट तक पकाएं, फिर इसे चावल के साथ गर्मागर्म परोसें।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More