नई दिल्ली । शेयर बाजार अब बड़ी गिरावट की ओर बढ़ चुका है। सेंसेक्स सुबह सवा 10 बजे के आसपास 579.32 अंक लुढ़क कर 58,385.25 के स्तर पर आ गया है।
वहीं, निफ्टी 197 अंकों के नुकसान के साथ 17478 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 50 के केवल 3 स्टॉक्स ही हरे निशान पर थे। शेयर बाजार की शुरुआत आज भी कमजोर रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज यानी मंगलवार को 221 अंकों की गिरावट के साथ 58743 के स्तर पर खुला तो वहीं निफ्टी ने भी आज कारोबार की शुरुआत लाल निशान के साथ की। आज भी अडानी ग्रुप के स्टॉक्स में तेजी दिख रही है।
00