Home » पीएम मोदी ने महात्मा ज्योतिबा फुले को जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

पीएम मोदी ने महात्मा ज्योतिबा फुले को जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महान समाज सुधारक, दार्शनिक और लेखक महात्मा ज्योतिबा फुले को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मोदी ने कहा कि सामाजिक न्याय के पुरोधा और असंख्य लोगों के लिये आशा के स्रोत के रूप में महात्मा फुले का व्यापक सम्मान है। उन्होंने सामाजिक समानता, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये अथक कार्य किया है।

प्रधानमंत्री ने अपने ‘मन की बातÓ कार्यक्रम के माध्यम से महान विचारक ज्योतिबा फुले के बारे में अपने विचार व्यक्त किये थे, जहां मोदी ने कहा था कि महात्मा फुले ने बालिकाओं के लिये स्कूल आरंभ किया था तथा कन्या शिशु हत्या के विरुद्ध आवाज उठाई थी। उन्होंने जल संकट के समाधान के लिये भी अभियान चलाये थे।

श्रृंखलाबद्ध ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा है कि सामाजिक न्याय के पुरोधा और असंख्य लोगों के लिये आशा के स्रोत के रूप में महात्मा फुले का व्यापक सम्मान है। उनका बहुआयामी व्यक्तित्व था और उन्होंने सामाजिक समानता, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये अथक कार्य किया। उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि।
सोमवार को महात्मा फुले की जयंती है और कुछ ही दिनों में 14 तारीख को अम्बेडकर जयंती है। पिछले महीने के दौरान प्तमन की बात में दोनों को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। भारत महात्मा फुले और डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर का उनके महान योगदान के लिये सदैव कृतज्ञ रहेगा।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More