जगदलपुर। बस्तर संभाग में भीषण गर्मी में लोगों को राहत देने के लिए सीमावर्ती राज्य ओडि़शा के मलकानगिरी से तरबूज शहर में पहुंचा। बाजार के साथ-साथ शहर के चौकों में 30, 40 एवं 50 रूपए में तरबूज बिक रहा है।
वहीं नींबू अपने अधिकतम मूल्य में बिकने से इस गर्मी में नीबू पानी पीने के लिए महंगा हो गया है, नींबू आंध्रप्रदेश से जगदलपुर पहुंच रहा है। हालांकि बाजार में 20 रूपए में तीन नींबू बिक रहा हैं। संजय बाजार में टमाटर 10, करेला 40, पत्तागोभी 25, फूलगोभी 40, बिंस 20, भट्टा 15, गाजर 40, शिमला मिर्च 40-50, आलू 25, प्याज 20, हरी मिर्च 70, सेम 40 रुपए किलो की दर पर बेचा गया। इसके अलावा खीरा 30, भिंडी 40, अदरक 60, लहसून 80 रुपए प्रति किलो की दर में बेचा गया। साथ ही लालभाजी 10 रूपए में 10, पालकभाजी 10 रूपए में 08 एवं मैथी 10 रूपए में 05 जूड़ी बिक रही है।
राकेश पांडे