Home » खूबसूरती में उर्फी जावेद से दो कदम आगे हैं उनकी सबसे छोटी बहन अस्फी

खूबसूरती में उर्फी जावेद से दो कदम आगे हैं उनकी सबसे छोटी बहन अस्फी

by Bhupendra Sahu

उर्फी जावेद की खूबसूरती की तो आपने तारीफ कई बार की होगी. हाल ही में मीडिया के सामने जैसे ही उर्फी की छोटी बहन डॉली आईं तो लोग उनकी सुंदरता के कायल हो गए. लेकिन अगर आपको ये लगता है कि उर्फी और डॉली ही सबसे ज्यादा खूबसूरत हैं तो आप गलत हैं. उर्फी को मिलाकर उनकी चार बहनें और एक भाई है. उर्फी की सबसे छोटी बहन अस्फी जावेद भी इतनी ज्यादा सुंदर है कि उन पर से आपका नजरें हटाना मुश्किल हो जाएगा. देखिए उर्फी की सबसे छोटी बहन अस्फी जावेद की कुछ तस्वीरें.

उर्फी और डॉली की ही तरह अस्फी जावेद भी खूबसूरती के मामले में हीरोइनों को टक्कर देती हैं. अस्फी भी डॉली जावेद की तरह ब्लॉगर हैं. जैसे ही वो इंस्टाग्राम पर अपनी कोई तस्वीर शेयर करती हैं वैसे ही वो वायरल हो जाती है. खास बात है कि अस्फी का ड्रेसिंग सेन्स भी अपनी बहनों की तरह कमाल का है. आए दिन वो सोशल मीडिया पर अपनी अलग-अलग स्टाइल और ड्रेसेज में तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. इन तस्वीरों पर यूजर्स लगातार कमेंट करके उनकी तारीफ करते रहते हैं.
००

 

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More