मुंबई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का 18वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले में बैंगलोर ने मुंबई को सात विकेट से हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज की। डबल हेडर मुकाबले के बाद राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर का ऑरेंज कैप पर अब भी कब्जा बना हुआ है। बटलर अभी तक इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 200 रनों का आंकड़ा पार कर रखा है। उनके अभी 3 मैचों में 205 रन है।
वहीं, पंजाब किंग्स के खिलाफ 96 रनों की पारी खेलने वाले गुजरात टाइटंस के ओपनर शुभमन गिल ऑरेंज कैप की रेस में तीन मैचों में 180 रनों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। बैंगलोर के खिलाफ 26 रन बनाने वाले ईशान किशन ऑरेंज कैप की रेस में टॉप 3 में पहुंच गए हैं। ईशान 4 मैचों में 175 रनों के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा पंजाब किंग्स के विस्फोटक बल्लेबाज लियाम लिविंस्टन चार मैचों में 162 रनों के साथ चौथे और लखनऊ सुपर जायन्ट्स के सलामी बल्लेबाज च्ंिटन डिकॉक 4 मैचों में 149 रनों के साथ पांचवें नंबर पर हैं।
00