Home » बैंगलोर के हसरंगा ने कोलकाता के उमेश के उड़ाए होश, पर्पल कैप की रेस में दोनों के बीच केवल एक विकेट का फासला

बैंगलोर के हसरंगा ने कोलकाता के उमेश के उड़ाए होश, पर्पल कैप की रेस में दोनों के बीच केवल एक विकेट का फासला

by Bhupendra Sahu

मुंबई। आईपीएल 2022 के 18वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार ओवर में 28 रन देकर दो विकेट चटकाए। अपने इस प्रदर्शन की बदौलत हसरंगा आईपीएल पर्पल कैप 2022 की रेस में उमेश यादव के काफी करीब पहुंच गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज उमेश चार मैचों में 9 विकेटों के साथ इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में अभी टॉप पर अभी भी बरकरार हैं और पर्पल कैप उन्हीं के पास हैं।

हालांकि अब हसरंगा भी उमेश से ज्यादा दूर नहीं हैं। मुंबई के खिलाफ दो विकेट झटकने के बाद हसरंगा के इस सीजन में 4 मैचों में 8 विकेट हो गए हैं। हसरंगा अब इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके और पर्पल कैप होल्डर उमेश के बीच अब केवल एक ही विकेट का फासला है। उनके अलावा राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल, पंजाब किंग्स के राहुल चाहर और लखनऊ सुपर जायंट्स के आवेश खान 4-4 मैच खेलने के बाद 7-7 विकेटों के साथ क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर बने हुए हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More