Home » राज्यपाल ने दुर्गा नवमी के अवसर पर किया कन्यापूजन

राज्यपाल ने दुर्गा नवमी के अवसर पर किया कन्यापूजन

by Bhupendra Sahu

रायपुर ।  राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज राजभवन में दुर्गानवमी के अवसर पर मां दुर्गा के सिद्धिदा़त्री स्वरूप की पूजा अर्चना की और हवन किया। दुर्गा नवमी के इस पावन अवसर पर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने राजभवन में देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया।

दुर्गा नवमी के अवसर पर किया कन्यापूजन

उन्होंने कन्याओं को भोजन कराया और मां दुर्गा से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। राजभवन के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी हवन-पूजन में भाग लिया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More