Home » 105.45 % हुई वित्तीय वर्ष 2021-22 की टैक्स की वसूली… महापौर नीरज पाल के निर्देश व आयुक्त प्रकाश सर्वे के मॉनिटरिंग से हुई लक्ष्य की प्राप्ति

105.45 % हुई वित्तीय वर्ष 2021-22 की टैक्स की वसूली… महापौर नीरज पाल के निर्देश व आयुक्त प्रकाश सर्वे के मॉनिटरिंग से हुई लक्ष्य की प्राप्ति

by Bhupendra Sahu

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में कर की अत्याधिक वसूली की। महापौर नीरज पाल ने इस वित्तीय वर्ष में सत प्रतिशत टैक्स वसूली के लिए लक्ष्य रखा था। आयुक्त प्रकाश सर्वे के मार्गदर्शन व दिशा-निर्देश में 31 मार्च तक लक्ष्य को प्राप्त करने का भरसक प्रयास किया गया। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिवस 31 मार्च को निगम की राजस्व वसूली डेढ़ करोड़ से भी अधिक हुई। आयुक्त सर्वे ने राजस्व वसूली के लक्ष्य को पाने के लिए राजस्व अधिकारियों सहित वसूली एजेंसी की कई दौर में बैठकें लीं। उनके मार्गदर्शन में अधिकारी-कर्मचारी लगे रहें। अवकाश के दिनों में भी राजस्व वसूली के निर्देश दिए गए थे। निगम के मुख्य कार्यालयों सहित जोन मुख्यालयों के काउंटर खिड़कियां कर जमा करने के लिए खुलीं रखी गईं। यहीं नहीं, बल्कि कार्यालयों में काउंटर खिड़कियां भी बढ़ाई गई। करदाता अतिरिक्त कर देने से बचने के लिए 31 मार्च के पूर्व स्वमेव आकर संपत्ति कर जमा किए।

कोरोना काल में काउंटर खिड़कियों में भीड़ से बचने व नौकरी पेशा लोगों के लिए ऑनलाइन टैक्स जमा करने का अवसर दिया गया। क्षेत्र की जनता से बार-बार अपील की गई कि अधिभार से बचने निर्धारित समय से पूर्व कर जमा करें। वहीं कर्मियों को वार्ड के लोगों के घरों तक जाकर भी वसूली करने कहा गया था। अधिक कर वसूली के लिए आयुक्त सर्वे ने अधिकारियों की लगातार समीक्षा बैठक लिए। इसमें उन्होंने हर पहलुओं से बारीकी से समझने का प्रयास किया। साथ ही अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित भी करते रहें व सतत इसकी मॉनिटरिंग भी करते रहें। आयुक्त के निर्देश पर वसूली लक्ष्य के आंकड़े के नजदीक पहुंचे।

निगम के राजस्व सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों व वसूली एजेंसियों का सहयोग के कारण अंतिम दिवस तक करोड़ों की वसूली हो चुकी थी। उल्लेखनीय है कि जनता को सुविधा देने के लिए आयुक्त ने वित्तीय वर्ष 2021-22 की कर जमा करने की तिथि 15 अप्रैल तक बढ़ा दी है। कर जमा करने से वंचित लोग बढ़ी तिथि का फायदा उठाते हुए संपत्ति कर सहित अन्य कर जमा करने निगम के मुख्य कार्यालय व जोन कार्यालयों में पहुंच रहे हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More