नई दिल्ली । रेणुका शुगर के शेयर में पिछले दो दिनों के दौरान तगड़ी उछाल देखने को मिली। कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा गया था। बाजार बंद होने तक रेणुका शुगर के एक शेयर की कीमत 49.50 रुपये के लेवल तक पहुंच गया। पिछले दो दिनों में उछाल की वजह से कंपनी के शेयर ने पिछले एक सप्ताह के दौरान 35प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया। यानी महज एक सप्ताह में ही निवेशक मालामाल हो गए।
शेयर बाजार से जुड़े एक्सपर्ट के अनुसार रेणुका शुगर के शेयरों में उछाल की वजह है एक खबर। इस बात की चर्चा जोरों पर है कि इस कंपनी को भविष्य में अडानी समूह खरीद सकती है। वहीं, शेयरों उछाल की बड़ी वजह सरकार की तरफ से इथेनॉल को बढ़ावा मिलना भी बताया जा रहा है। बता दें, कंपनी की तरफ से इस पूरी डील को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। इसके बावूजद कीमतों में उछाल बरकरार है।
रेणुका शुगर के शेयरों में उछाल पर प्रॉफिटमार्ट सिक्योरिटिज के रिसर्च हेड अविनाश कहते हैं, कंपनी के शेयरों में उछाल की वजह पूर्वानुमान है। जबकि कंपनी की तरफ से इसको लेकर बयान नहीं दिया है। अगर हम कंपनी के वैल्यूएशन को देखें तो पिछले दो दिनों की उछाल अडानी समूह के टेकओवर के बाद भी अधिक है। ऐसे में मेरी सलाह है निवेशकों की इसमें कोई स्थान लेने के बजाय अन्य सुगर कंपनियों के शेयरों पर फोकस करें।
00