Home » दुर्ग में पहली बार आयोजित की गई अखिल भारतीय हॉकी महापौर ट्रॉफी… खेल प्रतिभाओं को प्रदर्शन का अवसर देने विधायक वोरा ने की आयोजन की तारीफ

दुर्ग में पहली बार आयोजित की गई अखिल भारतीय हॉकी महापौर ट्रॉफी… खेल प्रतिभाओं को प्रदर्शन का अवसर देने विधायक वोरा ने की आयोजन की तारीफ

by Bhupendra Sahu

दुर्ग। नगर पालिक निगम द्वारा आयोजित पहला अखिल भारतीय महापौर हॉकी ट्रॉफी महिला समृद्धि बाजार के सामने सिविल लाइन में हॉकी टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्य अतिथि अध्यक्ष छग राज्य वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन एवं विधायक अरुण वोरा,अध्यक्षता महापौर धीरज बाकलीवाल विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया मौके सभापति राजेश यादव,क्षितिज चंद्राकर, शिक्षा,खेलकुद एवं युवा कल्याण विभाग प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया, वार्ड पार्षद श्रीमती नजहत परवीन में किया गया।उल्लेखनीय है कि 28 मार्च से 31 अखिल भारतीय महापौर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल ने हॉकी टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजयी टीम के खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी!

महापौर कप में झारखण्ड का रहा कब्जा पिछले वर्ष की विजेता राजनांदगांव को 5 के मुकाबले 3 गोल से हराया मैच काफी संघर्ष पूर्ण रहा मैच के मैन ऑफ द मैच झारखण्ड के रोहित रजक को दिया गया और मैन ऑफ द सीरीज़ का पुरुस्कार महापौर 11 के कप्तान दलवीर सिंग को दिया गया इस आयोजन में जितने भी मैन ऑफ द मैच और टूर्नामेंट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी का पुरुस्कार आईसीआईसीआई बैंक की तरफ से दिया गया था इस सफल आयोजन के लिए जिला हॉकी संघ के पदाधिकारियों ने विधायक,महापौर व सभापति का आभार व्यक्त किया ।आयोजन में जिला हॉकी संघ के अध्यछ अंसार अहमद और सचिव गुलाम रहमानी और सभी सहयोगियों ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई खेलकूद का विशेष रूप से धन्यवाद किया ।

विधायक ने देश भर के हॉकी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने हेतु मंच उपलब्ध करवाने आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि हार जीत तो खेल का हिसा है,खिलाड़ियों को हार जीत के उद्देश्य से नही बल्कि खेल भावना से खेलते हुए अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करना चाहिए। शहर से हॉकी के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकलें हैं अब ऐसे आयोजनों से शहर के खिलाड़ियों का खेल और भी निखरेगा।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा ऐसे खेल स्पर्धा होते रहना चाहिए आयोजन से हॉकी राष्ट्रीय और प्रतिष्ठित खेल के प्रति युवाओ का रुझान बढ़ रहा है,
मनदीप सिंह भाटिया ने कहा कि छग में खेल के रूप में हॉकी को काफी पंसद किया जा रहा है और खिलाड़ी राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी बेहतर पहचान बना रहे है।अतिथियों द्वारा सभी टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल भावना को सर्वापरि बताते हुए इसे जीवन का अभिन्न अंग निरूपित किया।इस अवसर एमआईसी प्रभारी हमीद खोखर,एडिशनल एसपी श्रीमती सबा अंजुम,पार्षद बिजेंद्र भारद्वाज,एल्डरमेन श्रीमती रत्ना नारमदेव,पूर्व पार्षद कुलेश्वर साहू,प्रकाश गीते,सुमित वोरा,आयुष शर्मा,अजय शर्मा,अंसार अहमद,गुलाम रहमानी,सूर्यमणि मिश्रा,विनोद बाघ समेत बड़ी संख्या में अन्य नागगरिकगण मौजूद थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More