मुंबई । शेयर बाजार ने आज सधी शुरुआत की है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार सुबह सवा नौ बजे 95.72 अंकों की तेजी के साथ 58,779.71 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी ने आज कारोबार की शुरुआत हरे निशान के साथ की।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंकों के फायदे के साथ 58,784.74 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 50 अपने 41 स्टॉक्स में बढ़त के साथ 17500 के पार कारोबार कर रहा था। निफ्टी टॉप गेनर में एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज ऑटो जैसे स्टॉक्स थे। वहीं, टॉप लूजर में एनटीपीसी, हिन्डाल्को, पावरग्रिड, बजाज फिनसर्व और अपोलो टायर्स।