नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन लाखों लोगों के उत्साह की सराहना की है, जिन्होंने इस वर्ष के ‘परीक्षा पे चर्चाÓ कार्यक्रम के प्रति अपनी मूल्यवान विचार साझा किये हैं।
उन्होंने ‘परीक्षा पे चर्चा में योगदान देने वाले छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को भी धन्यवाद दिया। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा; इस साल के परीक्षा पे चर्चा के प्रति उत्साह अभूतपूर्व रहा है। लाखों लोगों ने अपनी मूल्यवान विचार और अनुभव साझा किए हैं। मैं उन सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने योगदान दिया है।