Home » पुनिया तीन दिवसीय छग प्रवास पर रायपुर पहुंचे … एयरपोर्ट पर कांग्रेसी नेताओं ने किया स्वागत

पुनिया तीन दिवसीय छग प्रवास पर रायपुर पहुंचे … एयरपोर्ट पर कांग्रेसी नेताओं ने किया स्वागत

by Bhupendra Sahu

रायपुर। एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया तीन दिवसीय प्रदेश प्रवास पर आज रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्री पुनिया रायपुर पहुंचने के बाद राजीव भवन जाएंगे, जहां वे वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ कांग्रेस सदस्यता अभियान एवं महंगाई मुक्त भारत अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक कर समीक्षा करेंगे। इस बैठक के बाद शाम 4 बजे वे रायपुर से खैरागढ़ के लिये रवाना होंगे, जहां पहुंचने के बाद रात करीब 7 बजे वे खैरागढ़ उपचुनाव प्रचार-प्रसार की समीक्षा करेंगे।

श्री पुनिया 31 मार्च गुरूवार को सुबह 9 बजे खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के संबध में वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ बैठक लेंगे। सुबह 11 बजे महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 12 बजे राजीव गांधी किसान न्याय योजना के वर्चुअल कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 2 बजे खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के बूथ कमेटी की आयोजित बैठक में भाग लेंगे। शाम 6 बजे खैरागढ़ में आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भाग लेंगे। श्री पुनिया 1 अप्रैल को सुबह 9 बजे खैरागढ़ से रायपुर के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12 सर्किट हाउस रायपुर में पार्टी कार्यकताओं से भेंट एवं चर्चा करेंगे। दोपहर 2.20 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More