क्राइस्टचर्च । भारतीय महिला क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका से आखिरी गेंद तक खिंचे मुकाबले में रविवार को तीन विकेट से हारकर आईसीसी महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में जाने से चूक गई। इसी के साथ भारतीय टीम वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गई है और वेस्टइंडीज की टीम अंतिम चार में पहुंच गई है। पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 275 रनों का लक्ष्य था और उसने आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया।
मैच के आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 7 रन बनाने थे। इसके बाद समीकरण कुछ ऐसे बने कि ओवर की आखिरी दो गेंदों पर दक्षिण अफ्रीका को तीन रन बनाने थे। गेंद दीप्ति शर्मा के हाथ में थी और उन्हें तभी एक नो बॉल डाल दी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका को दो गेंदों में दो रन बनाने थे जिसे उसे आसानी से बना लिया। हालांकि इसी आखिरी ओवर में दूसरी गेंद पर दक्षिण अफ्रीका का 7वां विकेट भी गिरा था, जिससे भारतीय फैंस के लिए जीत की उम्मीदें बढ़ गई थीं।
इस मुकाबले से पहले आईसीसी महिला वर्ल्ड कप-2022 में तीन जीत और तीन हार के बाद वह छह अंक लेकर भारतीय टीम पांचवें स्थान पर थी और उसके सामने आखिरी लीग मैच में हर हाल में जीत हासिल करने की शर्त थी। दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मैच बारिश के कारण धुलने से भारत की उम्मीदों को झटका लग गया था। वेस्टइंडीज 7 अंक के साथ भारत से ऊपर पहुंच गया था।
00