Home » 6 दिनों में महंगाई का 5वां झटका, आज फिर बढ़ें पेट्रोल-डीजल के दाम

6 दिनों में महंगाई का 5वां झटका, आज फिर बढ़ें पेट्रोल-डीजल के दाम

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । देश के 5 राज्यों में असेंबली चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला तेज हो गया है। सरकार ने पांचवीं बार तेल के दाम में वृद्धि का ऐलान किया है। यह बढ़ोतरी आज सुबह से लागू हो गई हैं। बता दें कि बीते 6 दिनों में आज 5वीं बार तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। रविवार, 27 मार्च को दिल्ली में पेट्रोल 50 पैसे और डीजल 55 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.11 रुपये और डीजल 90.42 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

दाम में स्थिरता के बाद जिस दिन से तेल की कीमतें बढऩी शुरू हुई हैं, तब से लेकर अभी तक यानी 6 दिनों में दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 3.70 रुपये महंगा हो चुका है। दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम 50 पैसे बढ़ाए गए हैं, जबकि इससे पहले दिल्ली में पेट्रोल के भाव में चार बार 80-80 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। नए बदलाव के बाद दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत एक बार फिर से 100 रुपये प्रति लीटर के काफी करीब पहुंच गई है।

मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के भाव तेजी से बढ़ रहे हैं। मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत में 53 पैसे और डीजल की कीमत में 58 पैसों की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद मुंबई में आज पेट्रोल के भाव 113.35 रुपये और डीजल के भाव 98.13 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। दिल्ली और मुंबई के अलावा देश के लगभग सभी जिलों, शहरों और कस्बों में भी पेट्रोल और डीजल के भाव बढ़ा दिए गए हैं। अगर आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें देखना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

उधर दूसरी ओर, कच्चे तेल के भाव में भी लगातार तेजी बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के ताजा भाव 120.7 डॉलर प्रति बैरल पर हैं। रविवार को डब्लूटीआई क्रूड की कीमतें 113.9 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड की कीमतें 120.7 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More