Home » सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम: समाधान शिविर में नौ हजार से अधिक लोगों को विभिन्न सेवाओं का मिला लाभ

सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम: समाधान शिविर में नौ हजार से अधिक लोगों को विभिन्न सेवाओं का मिला लाभ

by Bhupendra Sahu

कोरबा । सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखण्ड पोंडी उपरोडा के ग्राम पंचायत पसान में वृहद समाधान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में एक ही दिन मंे नौ हजार 557 लोगों को फौती, नामांतरण, राशन कार्ड, पेंशन, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड आदि शिविर स्थल में ही बनाकर ग्रामीणों को दी गई। शिविर में पाली तानाखार क्षेत्र के विधायक श्री मोहित राम केरकेट्टा, बिलासपुर संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग एवं कलेक्टर श्रीमती रानू साहू शामिल हुए। समाधान शिविर के माध्यम से ग्रामीणों के राशन, पंेंशन, मजदूर कार्ड आदि से संबंधित लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया गया। शिविर के पहले नागरिकोे से उनकी समस्याओं से संबंधित घर-घर सर्वे करके आवेदन लिए गए थे। आवेदनों के निराकरण पश्चात सेवाओं के दस्तावेजों को शिविर स्थल में ही ग्रामीणों को दिए गए।

समाधान शिविर में पसान क्लस्टर के अंतर्गत 21 ग्राम पंचायतों के नागरिकगण सेवाओं का लाभ लिए। शिविर में 22 विभागांे द्वारा विभिन्न प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराई गई। शिविर स्थल में राजस्व विभाग के अंतर्गत मुआवजा प्रकरण, वनाधिकार पट्टे का वितरण, फौती नामांतरण, किसान किताब, सीमांकन एवं डिजिटल हस्ताक्षरित बी-1 वितरण आदि 2501 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिला पंचायत मनरेगा के अंतर्गत 397 हितग्राहियों का जॉब कार्ड बनाकर दिया गया। 03 महिलाओं को मातृत्व भत्ता दिया गया। 05 चक्रीय निधि एवं 05 बैंक ऋण का वितरण किया गया। इसी प्रकार स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 192 हितग्राहियों को शौचालय निर्माण प्रोत्साहन राशि दी गई है।

समाज कल्याण विभाग द्वारा 277 हितग्राहियों को दिव्यांग उपकरण, पेंशन, जन्म – मृत्यु प्रमााण पत्र एवं दिव्यांग सहायता योजना अंतर्गत लाभांवित किया गया। खाद्य विभाग अंतर्गत 996 हितग्राहियों के नवीन राशन कार्ड, राशन कार्ड में संशोधन, नामिनी सुविधा एवं दिव्यांग, बुजुर्गाे का राशन कार्ड निर्माण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 44 दिव्यांगता प्रमाण पत्र, 1942 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। साथ ही गंभीर रूप से बीमार मरीजों का भी चिन्हांकन किया गया। आदिवासी विभाग अंतर्गत 52 विद्यार्थियों को स्थायी जाति और निवास प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More