Home » मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किए गए सीडीएस बिपिन रावत, बेटियों ने लिया सम्मान

मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किए गए सीडीएस बिपिन रावत, बेटियों ने लिया सम्मान

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। रावत की पिछले साल दिसंबर में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। सीडीएस की ओर से उनकी बेटियों कृतिका और तारिणी ने पुरस्कार प्राप्त किया। बेटियों को आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पुरस्कार मिला। भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ रहे जनरल बिपिन रावत की पिछले साल दिसंबर में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी। हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल रावत की पत्नी मधुलिका रावत और रक्षा बल के 12 अन्य जवानों की भी मौत हो गई थी।

पद्म पुरस्कार, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक है और, यह तीन श्रेणियों, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में प्रदान किए जाते हैं। पुरस्कार विभिन्न विषयों / गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं। पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में जनरल बिपिन रावत (मरणोपरांत) और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद समेत कई हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए। समारोह में दो व्यक्तियों को पद्म विभूषण, आठ को पद्म भूषण और 54 को पद्म श्री पुरस्कार दिए गए।
इनमें से, देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और गीताप्रेस के अध्यक्ष राधेश्याम खेमका को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान प्रदान किया गया।
पद्म भूषण पाने वालों में गुलाम नबी आजाद, पंजाबी लोक गायिका गुरमीत बावा (मरणोपरांत), टाटा संस के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन, पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक राजीव महर्षि, कोविड रोधी टीके ‘कोविशील्डÓ निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के प्रमुख साइरस पूनावाला और अन्य लोग शामिल हैं।
इस साल कुल 128 पद्म पुरस्कार दिए गए हैं जिनमें दो युग्म पुरस्कार (युग्म पुरस्कारों को एकल पुरस्कार गिना जाता है) शामिल हैं।
वर्ष 2022 के लिए कुल चार पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 107 पद्मश्री पुरस्कार दिए जा रहे हैं। पुरस्कार पाने वालों की सूची में 34 महिलाएं हैं। इसके अलावा 13 लोगों को पद्म पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान किए जा रहे हैं। पद्म पुरस्कार देने के लिए दूसरा समारोह राष्ट्रपति भवन में 28 मार्च को आयोजित होगा।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More