Home » बेहतर नींद दिलाने में कारगर हैं ये चाय, जानिए इनकी रेसिपी

बेहतर नींद दिलाने में कारगर हैं ये चाय, जानिए इनकी रेसिपी

by Bhupendra Sahu

अमूमन आपने यही सुना होगा कि सोने से पहले चाय का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे नींद उड़ जाती है। हालांकि, अगर हम ये कहे कि कुछ चाय आपकी नींद उड़ाने की बजाय आपको सुकुन की नींद दे सकती हैं तो? शायद आप यकीन न करें, लेकिन कुछ चाय दिमाग को शांत करके आपको बेहतर नींद दे सकती हैं। अगर आपको अनिद्रा की समस्या है तो आइए आज ऐसी ही कुछ चाय की रेसिपी जानते हैं।

तुलसी की चाय
तुलसी की चाय का सेवन बेहतर नींद दिलाने में काफी मदद कर सकती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी को अच्छे से गर्म करें, फिर उसमें एक चौथाई चम्मच चायपत्ती डालें और जब पानी में उबाला आ जाए तो तुलसी की पांच से छह पत्तियां और थोड़ा सा दूध (वैकल्पिक) डालकर फिर से उबालें। अब चाय को एक कप में छानकर निकालें और इसमें शहद मिलाकर इसका सेवन करें।
कैमोमाइल टी
कैमोमाइल टी एक हर्बल चाय है, जो कई ऐसे गुणों से समृद्ध होती है, जो चैन की नींद दिलाने में मदद कर सकते हैं। इस चाय को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक गिलास पानी और एक चौथाई कप सूखे कैमोमाइल के फूल डालकर उबालें और जब पानी आधा हो जाए तो गैस बंद करके चाय को छानकर कप में डालें। इसके बाद चाय में स्वादानुसार शहद मिलाकर इसका सेवन करें।
पुदीने की चाय
अगर आपको नींद न आने का कारण चिंता है तो इसे दूर करके बेहतर दिलाने में पुदीने की चाय आपकी मदद कर सकती हैं क्योंकि इसमें मौजूद गुण और इसकी सुगंध दिमाग को शांत कर सकते हैं। पुदीने की चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में डेढ़ कप पानी में थोड़ी पुदीने की पत्तियां डालकर उबालें, फिर इस चाय को छानकर कप में डालें। इसके बाद चाय में स्वादानुसार शहद मिलाकर इसका सेवन करें।
ग्रीन टी
ग्रीन टी एंटी-ऑक्सीडेंट गुण के साथ-साथ कई ऐसे पोषक तत्वों से समृद्ध होती है, जो अनिद्रा की समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इस चाय को बनाने के लिए गैस ऑन करके उस पर एक पैन रखकर उसमें पानी को गर्म करें, फिर पानी को एक कप में डालकर उसमें ग्रीन टी बैग को डालें। दो-तीन मिनट बाद इस स्वास्थ्यवर्धक हर्बल टी का सेवन करें। आप चाहें तो इसमें स्वादानुसार शहद मिला सकते हैं।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More