Home » राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 181.21 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 181.21 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली। भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 181.21 करोड़ से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,13,75,059 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। 12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च,2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 17 लाख से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। लगातार गिरावट दर्ज करते हुए भारत में सक्रिय मामले आज कम होकर 26,240 रह गए। सक्रिय मामले कुल मामलों के 0.06 प्रतिशत हैं।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.74 प्रतिशत है।पिछले 24 घंटों में 3,196 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,24,65,122 हो गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,761 नए मामले सामने आएं। पिछले 24 घंटों में कुल 4,31,973 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 78.26 करोड़ से अधिक जांच की गई हैं। साप्ताहिक और दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई हैर। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.41 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर भी 0.41 प्रतिशत है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More