Home » होंडा ने लॉन्च की 2022 अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स, बुकिंग शुरू

होंडा ने लॉन्च की 2022 अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स, बुकिंग शुरू

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली । एडवेंचर राइडिंग कम्युनिटी का उत्साह बढ़ाते हुए होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारत में होंडा के एक्सक्लुजि़व बिगविंग टॉपलाईन शोरूमों में नई 2022 अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स की बुकिंग शुरू कर दी है। नई मोटरसाइकल (सीकेडी) कम्प्लीटली नॉक डाउन के माध्यम से भारतीय बाज़ार में अपनी जगह बनाएगी।

कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि 2022 अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स मॉडल 2 वेरिएन्ट्स में उपलब्ध होगा- ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन (डीसीटी)- मैट बैलिस्टिक ब्लैक मैटेलिक कलर में और मैनुअल ट्रांसमिशन- पर्ल ग्लेयर व्हाईट ट्राई कलर स्कीम में आकर्षक स्ट्राइप्स के साथ उपलब्ध होगा।

भारत में नई 2022 अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स की बुकिंग शुरू करने की घोषणा करते हुए कंपनी के विक्रय एवं विपणन निदेशक यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा, ”भारत में ऐसे बहुत से स्थान हैं, जिन्हें ऑफ-रोडिंग के लिए एक्सप्लोर किया जा सकता है, खास बात यह है कि एडवेंचर राइडिंग कम्युनिटी का उत्साह भी इस दिशा में लगातार बढ़ रहा है। डकार रैली डीएनए के साथ अफ्रीका ट्विन ट्राइब भारत में तेज़ी से बढ़ रही है, और अपनी बेजोड़ क्षमता का आनंद उठा रही है। अब 2022 अफ्रीका ट्विन के साथ, एडवेंचर का जोश और अधिक बढऩे के लिए तैयार है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More