Home » भारतीय उद्यमियों के साथ बैठक में भाग लेंगे आस्ट्रिया के मंत्री शालेनबर्ग

भारतीय उद्यमियों के साथ बैठक में भाग लेंगे आस्ट्रिया के मंत्री शालेनबर्ग

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली । आस्ट्रिया के अंतरराष्ट्रीय एवं यूरोपीय मामलों के संघीय मंत्री एनलेक्सन्डर शालेनबर्ग एक उच्चस्तरीय व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। वह यहां सरकार के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करने के साथ-साथ भारतीय उद्यमियों से भी मिलेंगे।

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने कहा कि श्री शालेनबर्ग के साथ वहां के व्यवसायियों का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल भी होगा। व्यावसायिक प्रतिनिधियों का नेतृत्व आस्ट्रिया के संघीय उद्योगमंडल- आस्ट्रियन फेडरल इकोनामिम चैम्बर (एफईसी) की उपाध्यक्ष कारमेन गोबी करेंगी।

सीआईआई ने कहा है कि वह श्री शालेनबर्ग और उनके साथ आ रहे व्यवसायियों के साथ अपने चुनिंदा सदस्यों की एक बैठक 22 मार्च को आयोजित करने जा रहा है। उद्योगमंडल का कहना है कि इस कार्यक्रम में दोनों देशों के उद्यमियों को आपस में भागीदारी की संभावनाओं पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा। श्री शालेनबर्ग की यह यात्रा ऐसे समय पर हो रही है जबकि यूरोप में रूस के साथ यूक्रेन का युद्ध चौथे सप्ताह में पहुंच गया है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More