Home » होली पर्व में रंग बिरंगी फूलों से बनी गुलाल से सराबोर होंगे भिलाईवासी… महापौर एवं आयुक्त सहित सभापति ने भी खरीदा गौठान में बनी देसी गुलाल

होली पर्व में रंग बिरंगी फूलों से बनी गुलाल से सराबोर होंगे भिलाईवासी… महापौर एवं आयुक्त सहित सभापति ने भी खरीदा गौठान में बनी देसी गुलाल

by Bhupendra Sahu

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के गौठान में फूलों से बनी गुलाल की मांग दिन-ब-दिन बढ़ते जा रही है। होली पर्व बिल्कुल नजदीक है। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने होली पर्व को देखते हुए फूलों से गुलाल बनाने का काम प्रारंभ किया था और 70 किलो लक्ष्य इसके विक्रय को लेकर रखा था, परंतु 70 किलो फूलों से बने रंग हाथों हाथ बिक गए। डिमांड को देखते हुए 30 किलो गुलाल और तैयार किया जा रहा है।

महापौर नीरज पाल, नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, सभापति गिरवर बंटी साहू, महापौर परिषद के सदस्य संदीप निरंकारी एवं अन्य सदस्यों ने फूलों से बनी रंग खरीदी और शहरवासियों से भी गौठान में निर्मित हर्बल गुलाल जो कि फूलों से निर्मित हुई है खरीदने की अपील की। महापौर ने शहरवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने मंदिरों में चढऩे आए फूलों को एकत्र करके इसका उपयोग करने के उद्देश्य से फूलों से गुलाल बनाने का कार्य प्रारंभ किया है।

शहर के विभिन्न मंदिरों से फूलों को एकत्रित किया जा रहा है। गेंदा, गुलाब, सेवंती, कमल जैसे फूलों का उपयोग गुलाल रंग बनाने के लिए किया जा रहा है। होली पर्व को देखते हुए इसकी व्यापक तैयारियां महिलाओं ने की थी और गुलाबी, हरा, जामुनी, संतरा, पीला एवं लाल जैसे रंग के गुलाल इन्होंने तैयार किए थे। 70 किलो का लक्ष्य रखते हुए होली से पूर्व ही गुलाल की बिक्री हो गई और 7000 रुपए महिलाओं को आय प्राप्त हुआ है। गायत्री स्व सहायता समूह की महिलाएं अर्चना नागवंशी, पूनम साहू एवं सुलोचना धनकर ने इस पर विशेष रुप से ध्यान दिया है।

विक्रय के लिए महिलाओं ने सुपेला लक्ष्मी मार्केट, कोहका एवं निगम परिसर में स्टाल लगाया था। इसके अलावा लोगों ने शहरी गौठान से ज्यादा मात्रा में फूलों से बने रंग गुलाल की खरीदी की। इस गुलाल की कीमत महिलाओं ने 10 रुपए रखी है और प्रति किलो गुलाल की कीमत 100 रुपए रखी हुई है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More