Home » मैन ऑफ द सीरीज बने ऋषभ पंत

मैन ऑफ द सीरीज बने ऋषभ पंत

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया है। टेस्ट सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए पंत पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। पंत ने इस सीरीज के दौरान अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग से भी खूब प्रभावित किया।

पंत ने डीआरएस के लिए कप्तान रोहित शर्मा की खूब मदद की और साथ ही विकेट के पीछे भी अपना काम बखूबी निभाया। इस बीच संजय मांजरेकर का सालभर पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पंत की विकेटकीपिंग पर तंज कसा था। इंग्लैंड के खिलाफ पंत ने अश्विन की गेंद पर जैक लीच को स्टंपिंग करने का मौका गंवाया था, जिसको लेकर मांजरेकर ने उन पर तंज कसा था।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More