Home » मेरे सीएम पद से हटने से पहले अच्छी थी स्थिति, कांग्रेस की हार के लिए पूरी तरह गांधी परिवार जिम्मेदार : अमरिंदर सिंह

मेरे सीएम पद से हटने से पहले अच्छी थी स्थिति, कांग्रेस की हार के लिए पूरी तरह गांधी परिवार जिम्मेदार : अमरिंदर सिंह

by Bhupendra Sahu

चंडीगढ़ । अमरिंदर सिंह ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के लिए पूरी तरह से गांधी परिवार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने दावा किया कि उनके मुख्यमंत्री पद से हटने से पहले पार्टी की स्थिति पंजाब में बेहतर थी। कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की ओर से पांच राज्यों में पार्टी की हुई हार की समीक्षा करने के एक दिन बाद सिंह का यह बयान आया। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और भ्रष्ट चरणजीत सिंह चन्नी पर कटाक्ष किया। मालूम हो कि सिंह की जगह चन्नी पंजाब के मुख्यमंत्री बने थे।

पिछले साल मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़ दी और अपनी पार्टी ‘पंजाब लोक कांग्रेसÓ बनाई। सिंह ने पंजाब में कांग्रेस की हार का दोष उन पर डालने की कोशिश करने के लिए सीडब्ल्यूसी की आलोचना की।

उन्होंने कहा कि बेहतर होगा वे दोष मढऩे के बजाय अपनी गलतियों को स्वीकार करें। कांग्रेस न केवल पंजाब में बल्कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी हार गई है और पार्टी की शर्मनाक हार के लिए गांधी परिवार पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। अमरिंदर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि देश भर में लोगों का गांधी परिवार के नेतृत्व पर से विश्वास उठ चुका है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More