Home » भिलाई निगम : आयुक्त प्रकाश सर्वे ने विभागों का किया औचक निरीक्षण… विभागीय कार्यों की ली जानकारी

भिलाई निगम : आयुक्त प्रकाश सर्वे ने विभागों का किया औचक निरीक्षण… विभागीय कार्यों की ली जानकारी

by Bhupendra Sahu

भिलाई । कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति एवं विभागीय कार्य में कसावट लाने के लिए निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने विभागों का औचक निरीक्षण किया। दिन शनिवार एवं रविवार को अवकाश होने एवं कार्यालय दिवस में समय प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक के समय के अधिसूचना जारी होने के साथ ही आयुक्त सक्रियता से कभी भी औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इसी तारतम्य में आज आयुक्त ने शाम 05 बजे मुख्य कार्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण करना प्रारंभ किया। कुछ विभागों में उनके महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर उनके विभाग में ही बैठकर समीक्षा की।

वही विभाग प्रमुख से विभागों के कार्यों के संपादन से संबंधित जानकारी ली। कर्मचारियों की उपस्थिति का भी निरीक्षण आयुक्त ने इस दौरान किया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का मार्च 2022 सत्र दिनांक 7 मार्च 2022 से 25 मार्च 2022 तक आहूत किया गया है। इस दौरान विधानसभा के प्रश्न, ध्यानाकर्षण, सूचनाएं, स्थगन प्रस्ताव काल के प्रश्न आदि का उत्तर समय सीमा में शासन को भेजा जाना होता है। इसलिए मुख्यालय एवं जोन कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारियों को बिना सक्षम स्वीकृति के अवकाश पर नहीं जाने व मुख्यालय से बाहर नहीं रहने के आदेश निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने जारी किए है।

इसलिए निगम के तमाम विभागों का भी कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर आयुक्त निरीक्षण करते है। आयुक्त ने सभी अधिकारी/कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कार्यालयीन समय प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:30 बजे का अनिवार्य रूप से पालन करें और बिना सक्षम स्वीकृति के मुख्यालय न छोड़े अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान स्टेनो पुरुषोत्तम साहू मौजूद रहे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More