Home » पंजाब जीतने के बाद अब आप की नजर दक्षिणी राज्यों पर, शुरू करेगी बड़ी सदस्यता अभियान

पंजाब जीतने के बाद अब आप की नजर दक्षिणी राज्यों पर, शुरू करेगी बड़ी सदस्यता अभियान

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । दिल्ली के बाद पंजाब में अपनी कामयाबी का परचम लहरा चुकी आम आदमी पार्टी (आप) का हौसला सातवें आसमान पर है। निसंदेह वह क्षेत्रीय दल से राष्ट्रीय दल की ओर बढ़ रही है। इसी इरादे से वह अब दक्षिण भारत में बड़ा सदस्यता अभियान शुरू कर अपने पैर फैलाना चाहती है।
राजनीतिक पंडि़तों की मानें तो आप कांग्रेस का विकल्प बनने की कोशिश में है, क्योंकि ममता बनर्जी को अब तक वैसी कामयाबी नहीं मिली है, जैसी अरविंद केजरीवाल नीत आप को मिली है। आप के वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती ने कहा कि उनकी पार्टी तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, पुड्डचेरी, अंडमान निकोबार व लक्ष्यद्वीप में सदस्यता अभियान शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप की जबरदस्त जीत के बाद दक्षिण भारत के लोगों ने पार्टी में रुचि दिखाना शुरू किया है।

भारती ने कहा कि लोगों का मूड और दक्षिण भारत में हमारी टीम को मिल रहे समर्थन के कारण पूरे इलाके में हमने सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय किया है। भारती ने कहा कि यह अभियान पार्टी की स्थानीय इकाइयां चलाएंगी।
उन्होंने कहा कि ये अभियान तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, पुड्डचेरी, अंडमान निकोबार और लक्षद्वीप में सक्रिय रूप से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि मैं उन सभी से आह्वान करता हूं जो भारत की राजनीति में बदलाव लाने की जरूरत महसूस करते हैं, आप में शामिल हों और क्रांति का हिस्सा बनें। भारती ने कहा कि पार्टी ने दक्षिणी राज्यों में चरणबद्ध ढंग से पैदल मार्च निकालने का भी फैसला किया है। यह 14 अप्रैल को बाबा साहब बीआर अंबेडकर की जयंती पर तेलंगाना से शुरू होगा।
आप ने 2018 के विधानसभा चुनाव में कर्नाटक व तेलंगाना में चुनाव लड़ा था, लेकिन खाता नहीं खोल सकी थी। अब पंजाब फतेह के बाद वह दक्षिण भारत में नए सिरे से पैठ बनाना चाहती है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More