Home » गो कोरोना गो… देश में बचे कोरोना के महज 40 हजार केस, नए मामले 3600 ही मिले

गो कोरोना गो… देश में बचे कोरोना के महज 40 हजार केस, नए मामले 3600 ही मिले

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । भारत में लगातार कोरोना के केसेज कम होते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,614 नए मामले सामने आए हैं। 12 मई 2020 के बाद यह एक दिन में सामने आए सबसे कम मामले हैं। वहीं देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,29,87,875 हो गई है, जबकि इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 40,559 रह गई है।

तेजी से ठीक हो रहे लोग
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार सुबह आठ बजे यह जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान 89 और मरीजों की मौत होने से देश में कोविड-19 महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,15,803 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक कुल संक्रमितों के मुकाबले इलाज करा रहे मरीजों की संख्या केवल 0.09 प्रतिशत है। जबकि राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 से ठीक होने की दर में भी और सुधार हुआ है और यह 98.71 प्रतिशत तक पहुंच गयी है।
मृत्यु दर हुई 1.2 फीसदी
मंत्रालय ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,660 की कमी आई है। आंकड़ों के मुताबिक 12 मई 2020 को 3,604 नए मामले सामने आए थे,उसके बाद ये एक दिन में सबसे कम मामले हैं। मंत्रालय ने बताया कि अबतक 4,24,31,513 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि मृत्युदर 1.2 प्रतिशत है। इस बीच, देश में अबतक कोविड-19 टीके की 179.91 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More