Home » ब्रेकिंग न्यूज : फोन पर बात कर रहे पति – पत्नी… हुआ कुछ ऐसा कि पति ने गढ़चिरौली में तो पत्नी ने बिलासपुर में दी जान… पढ़े पूरी खबर

ब्रेकिंग न्यूज : फोन पर बात कर रहे पति – पत्नी… हुआ कुछ ऐसा कि पति ने गढ़चिरौली में तो पत्नी ने बिलासपुर में दी जान… पढ़े पूरी खबर

by Bhupendra Sahu

बिलासपुर। जिले में एक दर्दनाक घटना की जानकारी सामने आई है। यहां के एक कपल ने अलग अलग जगह खुदकुशी कर ली। पति ने गढ़चिरौली में खुद को गोली मार ली और इधर पत्नी ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार की बताई जा रही है जिसकी जानकारी शुक्रवार शाम तक सामने आई। वहीं शनिवार सुबह दोनों को अंतिम संस्कार किया गया। आत्महत्या से पहले पति पत्नी आपस में फोन पर बात कर रहे थे।

बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र की यह घटना है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले कुकुर्दीकेरा निवासी चंद्रभूषण जगत (25) सीआरपीएफ 113वीं बटालियन गढ़चिरौली में पदस्थ था। तीन महीने पहले ही उसकी सरकंडा के लोधीपारा निवासी यामिनी जगत (22) से शादी हुई थी। कुछ दिन बाद चंद्रभूषण अपनी ड्यूटी पर गढ़चिरौली लौट गया था। इस दौरान दोनों की फोन पर बातचीत होती थी।

पचपेड़ी पुलिस के मुताबिक गुरुवार को भी दोनों के बीच फोन पर बातचीत हो रही थी इस दौरान गढ़चिरौली में चंदुभूषण ने खुद को गोली मार ली। यह सुनने के बाद बिलासपुर में अपने घर पर उसकी पत्नी ने भी फांसी लगा ली। पुलिस के मुताबिक दोनों की मौत का अंतराल 5 मिनट के आसपास का है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर दोनों के बीच ऐसी क्या बात हुई कि इतना बड़ा कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक बिलासपुर में जब जवान की पत्नी ने फांसी लगाई उस समय घर पर कोई नहीं था। जवान के माता-पिता खेत गए हुए थे और उसका भाई प्रवीण छोटी बहन को स्कूल छोडऩे के लिए गया था। जवान का भाई जब वापस घर लौटा तो यामिनी फंदे से लटकी थी। इधर जवान के घर में फांसी की घटना हुई वहीं थोड़ी देर बाद गढ़चिरौली से जवान द्वारा खुदकुशी किए जाने की खबर मिली। घर में एक साथ दो मौतों से मातम पसर गया है। शनिवार सुबह ही गढ़चिरौली से जवान का शव लाया गया। इसके बाद यहां पति पत्नी दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ कर दिया गया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More