Home » बाबा बालकनाथ की निकली झंडा फेरी : हजारों हाथों ने थामा ध्वज, सड़कों पर जय बाबे दी की गूंज… 13 मार्च को होगा हवन व महाभंडारा…

बाबा बालकनाथ की निकली झंडा फेरी : हजारों हाथों ने थामा ध्वज, सड़कों पर जय बाबे दी की गूंज… 13 मार्च को होगा हवन व महाभंडारा…

by Bhupendra Sahu

भिलाई। सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मंदिर से शुक्रवार को प्रभात फेरी निकाली गई। हर साल मंदिर के स्थापना दिवस के मौके पर प्रभात फेरी व महाभंडारे की प्रथा है जिसे इस साल भी निभाया गया। प्रभात फेरी में हजारों भक्तों ने शामिल होकर ध्वज थामा और जय बाबे दी के नारों के साथ निकल पड़े। खुर्सीपार से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए बाबा की प्रभात फेरी वापस मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।

सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मंदिर की स्थापना का यह 58 वां वर्ष है। रविवार 13 मार्च को मंदिर में 58वां महायज्ञ एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले शुक्रवार को मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई। सुबह 7 बजे मंदिर प्रांगण से प्रधान भक्त हरगोपाल मस्ताना एवं सेवा राम के मार्ग दर्शन में भव्य झंडा फेरी निकाली की शुरुआत की गई।

मंदिर से निकल कर प्रभात फेरी खुर्सीपार श्री रामचौक, दुर्गा मंदिर कॉलोनी, केनाल रोड, न्यु खुर्सीपार, मिलन चौक, पड्डा निवास से वापस केनाल रोड होते हुए आईटीआई, शिव मंदिर से एनपीआर रोड होते वापस मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान हजारों भक्तों ने इस प्रभात फेरी में भाग लिया। हाथों में ध्वज थामें भक्त बाबे दी जय के नारों के साथ पैदल चल रहे थे। यह प्रभात फेरी ने लगभग 10 किमी का भ्रमण किया।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रमेश सूरी ने बताया कि बाबा बालकनाथ मंदिर में 58 वां महाभंडारा व हवन कार्यक्रम 13 मार्च को होगा। सुबह 9 बजे से हवन का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे से महाभंडारा का आयोजन किया जाएगा। महाभंडारे में 50 हजार से ज्यादा भक्तों के लिए यहां भोजन की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए तैयारियों शुरू कर दी गई हैं।

इसके अलावा 13 मार्च को दिल्ली के प्रसिद्ध विजय रतन शर्मा द्वारा भजन की प्रस्तुति दी जायेगी । दिनांक 14 मार्च सोमवार को दोपहर 12:30 से भजन कीर्तन एवं संध्या 6 बजे से मंदिर प्रांगण में भक्तों द्वारा 21 कुण्डीय महायज्ञ द्वारा पूर्णाहूति दी जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूपए में भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव को निमंत्रण दिया गया है। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्ष महापौर नीरज पाल करेंगे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More