Home » तीन बैक टू बैक यॉर्कर, फिर भी हैट्रिक से चूकीं पूजा वस्त्राकर

तीन बैक टू बैक यॉर्कर, फिर भी हैट्रिक से चूकीं पूजा वस्त्राकर

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में भारत की ओर से बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर खेल रहीं पूजा वस्त्राकर ने अभी तक अपने खेल से काफी प्रभावित किया है। पाकिस्तान के खिलाफ बैट से कमाल करने वाली पूजा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बॉल से जबर्दस्त प्रदर्शन किया और हैट्रिक के बहुत करीब पहुंचकर भी यह सपना पूरा नहीं कर पाईं। पूजा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 ओवर में महज 34 रन देकर चार विकेट निकाले।

पूजा ने लगातार दो गेंद पर ली तुहूहू और जेस केर को आउट किया। दोनों गेंद यॉर्कर डालीं और दोनों विकेट बोल्ड से निकाले। तीसरी गेंद भी उन्होंने शानदार यॉर्कर ही फेंकी थी, लेकिन फ्रांसेस मैके ने उनकी हैट्रिक नहीं पूरी होने दी। तुहूहू और जेस केर के अलावा पूजा ने कप्तान सोफी डिवाइन और एमी सदरवेट के अहम विकेट निकाले।

पूजा ने डेथ ओवरों में जबर्दस्त गेंदबाजी की और यही वजह थी कि अच्छी शुरुआत के बावजूद मेजबान कीवी टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 260 रन ही बना पाई। पूजा ने पाकिस्तान के खिलाफ 67 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में डायरेक्ट थ्रो से सूजी बेट्स को भी पवेलियन भेजा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More