Home » पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी की खबर से राजधानी के पेट्रोल पंपों में लगी भीड़

पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी की खबर से राजधानी के पेट्रोल पंपों में लगी भीड़

by Bhupendra Sahu

रायपुर। आज यानी कि 10 मार्च को पांच राज्यो में हुए चुनावो के नतीजों के बाद ऐसा माना जा रहा है कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। इसकी खबर लगातार शोसल मीडिया में फैली थी जिसमे कहा गया था कि चुनावी नतीजो के बाद पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि होगी,आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कई पेट्रोल पंपों में इसके डर से लोगो की भीड़ दिखाई पड़ी। लोग अपने अपने वाहनों की टंकियों को फूल करते हुए नजऱ आए, जयस्तंभ चौक, शंकरनगर,टिकरापारा रिंग रोड स्थित पेट्रोल पम्पो में भी यही स्थिति दिखाई दी।

कोई आदेश और आसार नही:–
पेट्रोल पम्पो में बढ़ी भीड़ को देखते हुए जब पेट्रोल पंप संचालको से इसके बारे में जानकारी पूछी गई तो संचालक का कहना था कि पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सरकारी आदेश नही आए हैं यह लोगो के सोच पर निर्भर करता है कि वे ऐसी भ्रामक प्रचार के बाद अपनी गाडिय़ों में अत्याधिक पेट्रोल भरवा रहे हैं।

ईधर गैस एजेंसी संचालको ने भी यही बात दोहराई
बहरहाल चुनावों के नतीजे के बाद यह पेट्रोलियम पदार्थों के कीमतों में बढ़ोतरी पर सरकारी आदेश पर जो भी निर्णय आए लेकिन वर्तमान समय मे लगातार बढ़ रही महगाई से आम जनता परेशान ही है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More