Home » यूपी सहित चार राज्यों में भाजपा की सरकार, पंजाब में केजरी का दिल्ली मॉडल पास

यूपी सहित चार राज्यों में भाजपा की सरकार, पंजाब में केजरी का दिल्ली मॉडल पास

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । पांच राज्यों के चुनावी नतीजे साफ होते जा रहे हैं।दोपहर 12:30 तक सभी राज्यों की तस्वीर लगभग साफ दिख रही है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की वापसी तय मानी जा रही है। वहीं उत्तराखंड में भी भाजपा बहुमत के आंकड़े से बहुत आगे हैं। मणिपुर और गोवा में भी भाजपा निर्णायक बढ़त की ओर जाती दिख रही है। पंजाब में दिल्ली के केजरीवाल सरकार का मॉडल पास हो गया है।

उत्तर प्रदेश में भाजपा बहुमत से कहीं आगे हैं। यहां भाजपा को 270 सीटों पर बढ़त मिल रही है। हालांकि पिछली बार की तुलना में लगभग 55 सीटें कम है। वहीं समाजवादी पार्टी 122 सीटों पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी को पिछले साल की तुलना में 75 सीटों का फायदा हो रहा है। इसके अलावा बसपा 5 कांग्रेस 3 व अन्य के खाते में 3 सीटें जा रही हैं।

इसी प्रकार उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी 44 सीटों पर आगे है। पिछले साल भाजपा यहां 57 सीटें जीतकर आई थी। इस बार 13 सीटों का नुकसान दिख रहा है। वहीं कांग्रेस यहां 22 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य के खाते में 4 सीटें जाती दिख रही है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More