Home » पुरानी पेंशन बहाली पर कर्मचारी संघ में जबरदस्त उत्साह… विधानसभा पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिया धन्यवाद

पुरानी पेंशन बहाली पर कर्मचारी संघ में जबरदस्त उत्साह… विधानसभा पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिया धन्यवाद

by Bhupendra Sahu

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा विधानसभा में बजट प्रस्तुत करते समय पुरानी पेंशन बहाल करने पर कर्मचारी संघों में जबरदस्त उत्साह है। उत्साह का आलम यह है कि कर्मचारी संघों के कई सदस्य मुख्यमंत्री का अभिवादन करने तत्काल विधानसभा जा पहुंचे।

विधानसभा पहुंचकर सर्व शिक्षक संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया और पुरानी पेंशन बहाली पर उन्हें धन्यवाद दिया। सर्व शिक्षक संघ के विवेक दुबे ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपने हमारा और हमारे परिवार का भविष्य सुरक्षित कर दिया है इसके लिए हम आपके आजीवन आभारी रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भी कर्मचारी संघ के सदस्यों से कहा कि सरकार हमेशा कर्मचारियों और उनके परिजनों के प्रति संवेदनशील है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More