Home » महिलाओं के सम्मान में उतरा निगम प्रशासन… निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे सहित अधिकारियों ने किया सम्मान

महिलाओं के सम्मान में उतरा निगम प्रशासन… निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे सहित अधिकारियों ने किया सम्मान

by Bhupendra Sahu

भिलाई । नगर पालिक निगम, भिलाई में कार्यरत महिला कर्मचारियों को आज निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने फूल का गुलदस्ता देकर सम्मान किए और उनका हौसला बढ़ाया। दोपहर में सभागार में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चतुर्थ श्रेणी की अनुभवी महिला कर्मचारी शकुन बाई पवार को बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों के समकक्ष में स्थान दिया गया। इस दौरान महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण को लेकर अपने-अपने अनुभवो एवं विचारों को साझा करते हुए महिलाओं को चुल्हा, चौका एवं अन्य घरेलू कार्य से भी आगे बढ़कर कार्य करने के लिए प्रेरित किये। बदलते हुए सामाजिक परिवेश में हमे बेटे और बेटी के बीच फर्क नहीं करना चाहिए आज बेटियां भी बेटो के बराबर सभी क्षेत्रों में आगे बढ़कर घर, परिवार और समाज का नाम रोशन कर रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिला अधिकारी/कर्मचारियों को आयुक्त, अपर आयुक्त एवं उपायुक्त ने फूल का गुलदस्ता देकर सम्मानित करते हुए सभी को मिष्ठान वितरण कराया। आयुक्त प्रकाश सर्वे ने कहा कि सभी क्षेत्रों में अपने अदम्य साहस, बुलंद हौसले, मजबूत इच्छा शक्ति से कार्य करते हुए महिलाएं लगातार आगे बढ़ रही है। शिक्षित होकर महिलाएं सफलता के शिखर पर अपनी पहचान बना रही है। इसी तरह अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी और उपायुक्त सुनील अग्रहरि ने महिला दिवस से भिलाई निगम में कार्यरत सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज की महिलाएं अपने मजबूत ईरादों से आत्मनिर्भर की ओर बढ़ रही है। उन्होंने छ.ग. शासन की महत्वकांक्षी योजना एवं गोधन न्याय योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भिलाई की स्व सहायता समूह की महिलाएं गोबर खरीदी केन्द्रों में दीया, गमला, मूर्ति, और वर्तमान फूलों से गुलाल जैसे विभिन्न उत्पाद बनाकर अच्छा आय अर्जित कर अपने परिवार को आर्थिक सहयोग कर रहे है, जो कि प्रशंसनीय है। कोरोना जैसे महमारी के वक्त महिलाओं ने कोविड वैक्सीनेशन, मास्क बनाना, जरूरतमंदो तक दवाई और भोजन पैकेट वितरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए सौंपी गई जिम्मेदारियों को बखूबी निभाकर अपनी कार्यक्षमता का प्रदर्शन किया है।

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत अनेक प्रकार से महिलाओं को लाभान्वित करने का कार्य तथा उनको स्वरोजगार की दिशा में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। आज निगम में काफी संख्या में महिला कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी कर रही है चाहे वह अधिकारी के रूप में हो चाहे कर्मचारी के रूप में। स्वच्छता कर्मचारी से लेकर उच्च पदों पर विभिन्न विभागों में महिलाएं अपने कार्यों को जिम्मेदारी पूर्वक अंजाम दे रही है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More