नई दिल्ली । चुनाव खत्म होने के बाद आज पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी की हैं। आशंकाओं के विपरीत यह मंगलवार भी राहतभरा रहा। घरेलू स्तर पर आज लगातार 123 दिन बाद भी पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत रही। आज देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये बनी हुई है, जबकि डीजल की कीमत 86.67 रुपये है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है, जबकि डीजल 94.14 रुपये पर है।
यूक्रेन-रूस में जारी भीषण युद्ध के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर हैं और उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के कारण बीते चार महीने से ईंधन के दाम नहीं बढ़े हैं। गौरतलब है कि भारत अपनी कच्चे तेल की 85 प्रतिशत जरूरत आयात के जरिए पूरा करता है। तेल की कीमतों में इस साल पहले से ही 60 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हो चुकी है और कमजोर रुपया देश के लिए और परेशानी बढ़ रहा है।
00