Home » इंतजार की घड़ी खत्म! आईपीएल 2022 का पूरा शेड्यूल जारी

इंतजार की घड़ी खत्म! आईपीएल 2022 का पूरा शेड्यूल जारी

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का शेड्यूल जारी हो गया है। जानकारी के अनुसार 26 मार्च को पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आमने-सामने होंगी। पहला मैच मुंबई के वॉनखेड़े स्टेडियम में देखा जाएगा, जो कि शाम 7.30 बजे शुरू होगा। इसके साथ ही आईपीएल 2022 के लीग का आखिरी मैच 22 मई को 7.30 बजे वॉनखेड़े स्टेडियम में ही होगा।

जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी. इस बार कुल 12 डबल हेडर मुकाबले देखने को मिलेंगे, यानी वो दिन जब एक ही दिन में दो मैच होंगे।

आईपीएल में अधिकतर मैच शाम को 7.30 बजे खेले जाएंगे, जबकि जिस दिन दो मैच होंगे उसदिन पहला मैच दोपहर 3.30 बजे और दूसरा मैच 7.30 बजे होगा। प्लेऑफ मुकाबलों के लिए शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है, उसे बाद में जारी किया जाएगा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More