जौनपुर । केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जिले के मल्हनी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के के समर्थन में चुनावी जनसभा को करते हुए योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि योगी ने हमसे बेहतर यूपी की सरकार चलाई है। मोदी सरकार की तारीफ करते हुये कहा कि आज दुनियां के किसी देश की हैसियत नहीं है कि वह भारत की तरफ आंख उठाकर देख सकें। उन्होंने कहा कि मैं किसी प्रधानमंत्री की आलोचना नहीं करता क्योंकि प्रधानमंत्री एक संस्था होता है। भारतीय जनता पार्टी आपके भरोसे को टूटने नही देगी। पार्टी का कोई एक व्यक्ति वायदा करें तो भले ही वह पूरा न हो लेकिन पार्टी कहेगी तो जरूर पूरा होगा। क्योंकि भाजपा जो कहती है वह करती है।
उन्होंने कहा कि भारत का विभाजन धर्म के आधार पर नहीं होना चाहिए था। पाकिस्तान, अफगानिस्तान या दूसरे देशों में जो हिन्दू, सिख, ईसाई जो जिल्लत भरी जिंदगी जीते हैं। उनके लिए हमने नागरिकता कानून को बनाया। जिससे कोई भी भारत में आना चाहता है तो आ सकता है उसे भारत की नागरिकता दी सके, राजनाथ सिंह ने कहा योगी सरकार में गुन्डे माफिया जेल में है प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज स्थापति किया है। पूरे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है, आज भारत दुनियां के मंचो में जब कुछ बोलता है तो दुनियां सुनती है, की भारत क्या बोल रहा है । दुनियां की कोई ताकत नही जो भारत को आँख दिखा सके। हम भारत का मस्तक कभी झुकने नही देंगे। भारत की ताकत बढ़ी है।
यह गौरव की बात है। अब हम बार्डर पर वार करने वालो का मुंहतोड़ जबाब दे रहे है, जरूरत पड़ेगी तो बार्डर उस पार जाकर हम उनको सबक सिखा रहे है। उन्होंने जनता से पूंछा क्या आप लोग इससे पहले कभी इतना खाद्यान पाये थे कि खाने के बाद बेचे भी। आज सीधे आपके खाते में किसान सम्मान निधि का पैसा आ रहा है, इसके पहले केंद्र से एक रुपया चलता था तो आपके पास पहुँचते-पहुँचते 10 पैसा पहुँचता था ये हम नहीं कह रहे है, ये पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गाँधी ने कहा था।