Home » फूट डालो राज़ करो भाजपा की नीति : भूपेश बघेल

फूट डालो राज़ करो भाजपा की नीति : भूपेश बघेल

by Bhupendra Sahu

जौनपुर । सदर विधानसभा क्षेत्र के लपरी गांव में जनसभा में ांग्रेस के चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने भूपेश बघेल ने अपने सम्बोधन में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि फूट डालो राज़ करो की नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि जाति, धर्म, मज़हब से ऊपर उठकर मतदान करें।

उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ एक दूसरे को लड़ाने का कार्य करती है। मंहगाई देश की कमर की तोड़ कर रखी दी है। सरकार इस पर ध्यान नहीं रही है। वही देश में अपराध का ग्राफ भी बढ़ा है। आज के समय ज्यादातर आपराधिक जनप्रतिनिधि भाजपा में ही है। विकास के नाम आम जनता को लूटने का कार्य कर रही है। 2014 से अब तक बेरोजगारी की संख्या में तेज़ी से बढोत्तरी हुई सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। इस दौरान आचार्य प्रमोद कृष्णनन, छत्तीसगढ़ के सांसद दीपक बैज, सांसद दीपक बैज, शारिक अहमद अलवी बंटी सिंह जुल्फी खान सद्दाम राहुल सिंह कलंदर बिंद पप्पू त्रिपाठी शशांक सोनकर आदि ने भी सम्बोधित किया संचालन इकबाल अहमद ने किया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More