Home » एक खास प्रोजेक्ट में वरुण धवन के साथ दिखेंगी माधुरी दीक्षित

एक खास प्रोजेक्ट में वरुण धवन के साथ दिखेंगी माधुरी दीक्षित

by Bhupendra Sahu

डेविड धवन के बेटे और अभिनेता वरुण धवन कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। मौजूदा दौर के वह व्यस्त अभिनेताओं में शुमार किए जाते हैं। इस साल भी उनकी कई फिल्में आने वाली हैं। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में हिंट दे दिया है। उन्होंने दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके बाद कयासों का बाजार गर्म है कि दोनों किसी प्रोजेक्ट में साथ दिखेंगे। वरुण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर माधुरी के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह अभिनेत्री के साथ पोज देते हुए दिखे हैं। माधुरी नीले रंग की साड़ी पहनी दिखी हैं, जबकि वरुण ने सफेद कलर का कोट पहना है। वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, धक धक करने लगा, कुछ खास आने वाला है। अब क्या खास प्रोजेक्ट आएगा, ये तो दोनों कलाकारों को ही पता होगा।

सोशल मीडिया पर वरुण और माधुरी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ लोगों का मानना है कि दोनों किसी सॉन्ग में एक साथ नजर आएंगे। एक फैंस ने अपने कमेंट में लिखा, वाह। क्या यह एक गाना है? एक अन्य यूजर ने अपने कमेंट में लिखा, आप लोगों को एक नए प्रोजेक्ट में साथ देखने का और इंतजार नहीं कर सकता। ऐसा लगता है कि आप कोई गाना लेकर आ रहे हैं।

वरुण और माधुरी इससे पहले अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनी फिल्म कलंक में साथ काम कर चुके हैं। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। करण जौहर ने इस फिल्म का निर्माण किया था। फिल्म में वरुण और कियारा आडवाणी की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शक ने पसंद किया था। इस फिल्म में आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा जैसे बड़े कलाकार भी नजर आए थे।

वरुण फिल्म रणभूमि को लेकर चर्चा में हैं। उनका नाम हॉरर कॉमेडी फिल्म भेडिय़ा से जुड़ा है। इस फिल्म में उनके साथ कृति सैनन नजर आएंगी। फिल्म इक्कीस भी वरुण के खाते से जुड़ी है। माधुरी पिछले काफी समय से अपने डिजिटल डेब्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। वह नेटफ्लिक्स की सीरीज द फेम गेम से ओटीटी पर कदम रखेंगी। वह अमेजन प्राइम वीडियो की एक फिल्म में भी दिखेंगी, जिसमें पारिवारिक ड्रामा देखने को मिलेगा।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More