Home » दबंग 3 फेम सई मांजरेकर इस प्रोड्यूसर के बेटे को कर रहीं हैं डेट?

दबंग 3 फेम सई मांजरेकर इस प्रोड्यूसर के बेटे को कर रहीं हैं डेट?

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड प्यार के किस्सों से गुलजार रहता है। यहां रिश्ते बनते-बिगड़ते रहते हैं और कइयों को प्यार में मंजिल भी मिलती है। इंडस्ट्री में प्यार करने वाले जोडिय़ों की कमी नहीं है। अब इस फेहरिस्त में एक और कपल जुड़ गया है। खबर है कि साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुभान नाडियाडवाला महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर को डेट कर रहे हैं। सुभान और सई दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, सुभान और सई के बीच प्रेम की खिचड़ी पक रही है। कहा जाता है कि सुभान और सई की मुलाकात सलमान के जरिए हुई। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। ये दोनों शुरुआत में अच्छे दोस्त बने। दोस्ती का रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गया और दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी। रिपोर्ट की मानें तो दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी गंभीर हैं। हालांकि, दोनों ने कभी खुल्लम-खुला प्यार का इजहार नहीं किया है।
सुभान और सई के परिवार वाले उनके रिलेशनशिप के बारे में जानते हैं। सई और सुभान को अक्सर वीकेंड पर एक-दूसरे के घर जाते हुए देखा जाता है। उनके बीच अच्छी बॉन्डिंग दिखती है।

सूत्रों ने सई से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन अभिनेत्री ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। उम्मीद है कि बॉलीवुड की अन्य जोडिय़ों की तरह यह कपल भी अपना रिश्ता सार्वजनिक कर देगा।

सई को सलमान ने ही लॉन्च किया था। उन्होंने 2019 में सलमान की फिल्म दबंग 3 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह शहीद संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित फिल्म मेजर में अभिनय करती नजर आएंगी। फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। यह फिल्म मई में दर्शकों के बीच आएगी। इसमें अभिनेता अदिवी शेष मेजर संदीप का किरदार निभा रहे हैं। सई आने वाली तेलुगु फिल्म घनी में भी अपने अभिनय का मुजायरा करेंगी।
सुभान के पिता साजिद एक प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता और निर्देशक है। वह नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के मालिक भी हैं। सुभान भी अपने पिता के लक्ष्य कदम पर चलते हुए निर्देशन में कदम रखना चाहते हैं। सई दिखने में काफी हॉट और ग्लैमर्स हैं। वह इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। स्टार किड होने के नाते सुभान की भी सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। दोनों की जोड़ी एक साथ खूब जमेगी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More