Home » निगम प्रशासन ने 02 कर्मचारियों को दी स-सम्मान विदाई

निगम प्रशासन ने 02 कर्मचारियों को दी स-सम्मान विदाई

by Bhupendra Sahu

भिलाई । 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नगर पालिक निगम के 02 कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई। निगम प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शॉल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना किए। इसके पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने भिलाई निगम में सेवाकाल के दौरान आई कठिन परिस्थितियों को बताते अपने अनुभव को साझा करते हुए सभी को एकजुट होकर कोरोना काल से निपटने के लिए प्रेरित किए।

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव एवं एमआईसी सदस्य संदीप निरंकारी ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने निगम के हर कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल किए है जिसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किए और सेवानिवृत्त होने के बाद अब आप सभी पूरे परिवार के साथ अच्छा जीवन बिताएं और अपने अनुभवों के साथ समाज के अच्छे कार्यों में सहभागी बने। एमआईसी सदस्य चंद्रशेखर गंवई ने सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इन्होंने निगम प्रशासन को मजबूत स्तंभ करने में अपनी सेवाएं दी है। अधीक्षण अभियंता आर पी जोशी ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को कहा कि सेवानिवृत्त के बाद किसी भी जरूरत पर आप बेझिझक निगम परिवार से मदद ले सकते है, सेवानिवृत्त के बाद भी निगम परिवार का हिस्सा रहेंगे, विभिन्न उपलब्धियों में आप लोगों की भूमिका रही है।
सभागार में आयोजित सेवानिवृत्त कार्यक्रम में चौकीदार शिवराज साहू पिता स्व. फन्दूराम और दफ्तरी पिता श्री छोटकू राम को जो कि साडा कार्यकाल से निगम में सेवा प्रदान कर रहे थे आज उनको प्रतीक चिन्ह देकर भेंट कर बिदाई दी गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा, अजय शुक्ला, संजय शर्मा, शरद दुबे, कर्मचारी संघ के सदस्य एवं निगम के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More