Home » चौथे चरण तक सपा बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है-अमित शाह

चौथे चरण तक सपा बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है-अमित शाह

by Bhupendra Sahu

महाराजगंज । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को जिले की नौतनवा तथा फरेंदा भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं किया। उन्होंने कहा कि चौथे चरण तक सपा बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है और पांचवें चरण से अंत तक भाजपा 300 के पार पहुँच रही है। भाजपा की सरकार बनने जा रही है। केंद्र तथा प्रदेश सरकारों की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार के दौरान जितने कार्य हुए उतना कार्य इसके पहले किसी भी सरकार ने नही किया। अब तक पांच चरणों के मतदान में भाजपा की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। इस बार की फिर आने वाली सरकार में विकास कार्य और तेज होंगे।

उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने सपा तथा बसपा को नकार दिया है। अखिलेश की सरकार में प्रदेश डकैती और बलात्कार में नम्बर वन था लेकिन अब दूध, आँवला तथा आलू के उत्पादन में एक नम्बर पर है। जिन लोगों ने टैक्स की चोरी की है उनके विरुद्ध कार्रवाई में सरकार कभी भी कोई कोताही नही बरतेगी। माफिया, गुंडे और बदमाश जब तक भाजपा की सरकार रहेगी जेल में ही रहेंगे। आने वाली भाजपा सरकार के द्वारा मेधावी छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी तथा किसानों को बिजली का बिल नही देना पड़ेगा। होली और दीवाली पर एक एक गैस सिलेंडर सभी परिवारों को मुफ्त दिये जाएंगे। मां बहनों के आत्मसम्मान की रक्षा के लिए अब तक योगी सरकार द्वारा 2.61 लाख शौचालय बनवाये गए हैं। बीते पांच वर्षों में 1.67 लाख सिलिंडर दिए गए हैं तथा 2.54 किसानों को 6000 प्रतिवर्ष देने पर 37000 करोड़ खर्च किये गए है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More