Home » पटना ने परदीप के पर काटे, यूपी को हराकर चौथी बार फाइनल में

पटना ने परदीप के पर काटे, यूपी को हराकर चौथी बार फाइनल में

by Bhupendra Sahu

बेंगलुरु। तीन बार के चैंपियन पटना पाइरेट्स के डिफेंस ने अपने कोच राममेहर सिंह की परदीप नरवाल को नहीं चलने देने की रणनीति पर बखूबी काम किया और साथ ही रेडरों ने अपनी भूमिका के साथ पूरा न्याय करते हुए अपनी टीम को चौथी बार वीवो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के फाइनल में पहुंचा दिया।

पटना ने खेले गए आठवें सीजन के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में यूपी को 38-27 से हराया। खास बात यह है कि परदीप के साथ लगातार तीन खिताब जीतने वाली पटना परदीप के बगैर पहला सीजन खेलते हुए भी फाइनल में पहुंची है। दूसरी ओर, परदीप पर करोड़ों खर्च करने वाली यूपी ने पहला फाइनल खेलने का मौका गंवा दिया।

पटना के लिए रेड में गुमान सिंह ने सबसे अधिक 8 अंक लिए लेकिन इस मैच का हीरो डिफेंस रहा, जिसने मोहम्मदरेजा शादलू (हाई-5) के नेतृत्व में परदीप को 6 बार रोकते हुए 16 अंक लिए। परदीप 16 रेड के बाद 4 अंक ही ले सके। यूपी के लिए श्रीकांत जाधव ने सबसे अधिक 10 अंक लिए।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More