Home » प्रभास के राजा डीलक्स में महनीन कौर पीरजादा आ सकती है नजर!!

प्रभास के राजा डीलक्स में महनीन कौर पीरजादा आ सकती है नजर!!

by Bhupendra Sahu

प्रभास की फिल्म राधे श्याम का काफी समय से इतंजार किया जा रहा है। लेकिन इस बीच उनकी और भी खबरों पर अपडेट्स आना चालू हो गई हैं। प्रभास अब एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म राजा डीलक्स में नजर आएंगे। लेटेस्ट अपडेट की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में महरीन कौर पीरजादा नजर आ सकती हैं। हालांकि मेकर्स और पीरजादा के बीच शुरुआती दौर की बातचीत चल रही है। अगर बात बन जाती है तो प्रभास महरीन के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। ये भी कहा जा रहा है कि प्रभास फिल्म में एक नहीं बल्कि तीन हीरोइनों के साथ रोमांस करेंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही फिल्म की स्टारकास्ट तय कर ली जाएगी और मेकर्स फिल्म का ऑफिशियल ऐलान करेंगे। बात करें महरीन की तो वो मांची रोजुलोचाई नाम की फिल्म में नजर आई थीं। इसके अलावा अभी वो एफ3 नाम की एक कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगी।
वहीं प्रभास के खाते में इस वक्त कई बड़ी फिल्मे हैं। वो आदिपुरुष में दिखाई देंगे जिसमें उनके साथ सैफ अली खान और कृति सेनन होंगी। इसके अलावा उनकी फिल्म सालार भी लाइन मे है जिसका फैंस बेसब्री से् इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही उनकी फिल्म स्प्रिट (स्श्चद्बह्म्द्बह्ल) का भी ऐलान हुआ था। अब प्रभास को राजा डीलक्स में कॉमेडी में देखना काफी दिलचस्प होगा। जबकि करीब एक दशक बाद राधे श्याम में प्रभास रोमांटिक अंदाज में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े लीड रोल मे हैं। ये फिल्म 11 मार्च 2022 को रिलीज होगी।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More